Sunday, 10 February 2013

गंजापन के सरल उपचार

  गंजापन  के सरल उपचार               

                                                                                






 गंजेपन एक आम समस्या बन गई है,चाहे महिला हो या पुरुष, ये समस्या दोनों को हो सकती हैं. गंजापन को एलोपेसिया भी कहते हैं. जब असामान्य रूप से बहुत तेजी से बाल झड़ने लगते हैं तो नये बाल उतनी तेजी से नहीं उग पाते या फिर वे पहले के बाल से अधिक पतले या कमजोर उगते हैं. ऐसे में आगे जाकर गंजे होने की संभावना अधिक हो जाती है.।

कारण--





  बालों का गिरना या झड़ना एक गंभीर समस्या है. बालों के झड़ने अथवा गंजेपन के कई कारण है जैसे बालों की जड़ों का कमजोर हो जाना, पिट्यूटरी ग्लैंड(पियूस ग्रंथि) में हार्मोन्स की कमी, सिर पर रुसी की अधिकता, बालों की जड़ों में पोषक तत्वों की कमी, क्रोध, शोक, चिंता, अधिक मानसिक परिश्रम, अधिक गरम भोजन, सिर में बढ़ती गर्मी, भोजन में विटामिंस मिनिरल्स, रेशा एवं आभ्यंतर रस हार्मोन्स की कमी, लगातार सिर दर्द रहने से रक्त संचार में कमी, भोजन का सही ढंग से न पचना, सिर के स्नायुओं में प्राण प्रवाह की कमी.

गंजापन की चिकित्सा--



  हमारे भोजन में कतिपय ऐसे मिनरल्स  पाये जाते हैं जिनका गंजापन विरोधी प्रभाव होता है।


 यहां हम ऐसे ही भोजन तत्वों का विवरण  प्रस्तुत करते हैं--

   सबसे महत्वपूर्ण तत्व  जो गंजापन  दूर कर सकते हैं वे हैं- जिंक,कापर ,लोह तत्व और सिलिका.

  जिंक में गंजापन नष्ट करने वाले तत्व पाये जाते हैं। केले,अंजीर,बेंगन ,आलू और  स्ट्राबेरी में जिंक की संतोषप्रद मात्रा निहित होती है।

कापर तत्व हमारे इम्युन सिस्टम को को मजबूत करते हुए बालों की सुरक्षा करता है। रक्त में हेमोग्लोबिन की वृद्धि के लिये कापर  सहायता करता है। दालें,सोयाबीन और वालनट आदि में कापर तत्व पाया जाता है।

लोह तत्व बालों की सुरक्षा और पोषण  के लिये आवश्यक है। मटर,गाजर, चिकोरी, ककडी, और पालक में  पर्याप्त आयरन होता है।  अपने भोजन में इन्हें शामिल करना उचित है।

   सिलिका तत्व चावल और आम में मौजूद रहता है।

   गंजापन में उपयोगी अन्य उपचार-

     - उड़द की दाल को उबाल कर पीस लें। रात को सोते समय इस पिट्ठी का लेप सिर पर  कुछ दिनों तक करते रहने से गंजापन समाप्त हो जाता है।

मैथी का प्रयोग--


 मेथी को पूरी रात भिगो दें और सुबह उसे गाढ़ी दही में मिला कर अपने बालों और जड़ो में लगाएं। उसके बाद बालों को धो लें इससे रुसी और सिर की त्‍वचा में जो भी समस्‍या होगी वह दूर हो जाएगी।मेथी में निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो बालों की जड़ो को प्रोषण पहुंचाता है और बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है। इसके प्रयोग से सूखे और डैमेज बाल भी ठीक हो जाते हैं। 

हरा धनिया

हरे धनिए का लेप जिस स्थान पर बाल उड़ गए हैं, वहां करने से  बाल उगने  लगते हैं.।

     उपयोगी उपचार-

थोड़ी सी मुलहठी को दूध में पीसकर, फिर उसमें चुटकी भर केसर डाल कर उसका पेस्ट बनाकर सोते समय सिर में लगाने से गंजेपन की समस्या दूर होती है.

केले का गूदा निकालकर उसे निंबू के रस में मिलाकर गंजवाले स्थान पर लगाने से बालों के उडने की समस्या में लाभ होता है।

अनार के पती पीसकर गंज-स्थल पर लगाने से गंज का निवारण होता है।

प्याज काटकर दो भाग करें। आधे प्याज को गंज वाले भाग पर ५ मिनिट रोज रगडें।  बाल आने लगेंगे।

1 comment:

  1. यह लेख मूल रूप से डा.दयारम आलोक ९९२६५२४८५२ का है यहां कापी पेस्ट कर चोरी से लिया गया है।

    ReplyDelete