Sunday 10 February 2013

मिर्गी रोगी की चिकित्सा ऐसे करें


मिर्गी से मुक्ति के सरल उपचार.


मिर्गी एक नाडीमंडल संबंधित रोग है जिसमें मस्तिष्क की विद्युतीय प्रक्रिया में व्यवधान पडने से शरीर के अंगों में आक्छेप आने लगते हैं। दौरा पडने के दौरान ज्यादातर रोगी बेहोंश हो जाते हैं और आंखों की पुतलियां उलट जाती हैं। रोगी चेतना विहीन हो जाता है और शरीर के अंगों में झटके आने शुरू हो जाते हैं। मुंह में झाग आना मिर्गी का प्रमुख लक्छण है।
    आधुनिक चिकित्सा विग्यान में मिर्गी  की लाक्छणिक चिकित्सा करने का विधान है और जीवन पर्यंत दवा-गोली पर निर्भर रहना पडता है। लेकिन रोगी की जीवन शैली में बदलाव करने से इस रोग पर काफ़ी हद तक काबू पाया जा सकता है।
      कुछ निर्देश और हिदायतों का पालन करना मिर्गी रोगी और उसके परिवार जनों  के लिये परम आवश्यक है। शांत और आराम दायक वातावरण में रहते हुए नियंत्रित भोजन विधान अपनाना बहुत जरूरी है।
     भोजन भर पेट लेने से बचना चाहिये। थोडा भोजन कई बार ले सकते हैं।
           रोगी को सप्ताह मे एक दिन सिर्फ़ फ़लों का आहार लेना उत्तम है। थोडा व्यायाम करना भी जीवन शैली का भाग होना चाहिये।
   मिर्गी रोगी की चिकित्सा ऐसे करें---
  १) अंगूर का रस मिर्गी रोगी के लिये अत्यंत उपादेय उपचार माना गया है। आधा किलो अंगूर का रस निकालकर प्रात:काल खाली पेट लेना चाहिये। यह उपचार करीब ६ माह करने से आश्चर्यकारी सुखद परिणाम मिलते हैं।









२) एप्सम साल्ट मिश्रित पानी से मिर्गी रोगी स्नान करे। इस उपाय से दौरों में कमी आ जाती है और दौरे भी ज्यादा भयंकर किस्म के नहीं आते है।


३)  मिट्टी को पानी में गीली करके रोगी के पूरे शरीर पर प्रयुक्त करना अत्यंत लाभकारी उपचार है। एक घंटे बाद नहालें। इससे दौरों में कमी होकर रोगी स्वस्थ अनुभव करेगा।

४) विटामिन ब६ (पायरीडाक्सीन) का प्रयोग भी मिर्गी रोग में परम हितकारी माना गया है। यह विटामिन गाजर,मूम्फ़ली,चावल,हरी पतीदार सब्जियां और दालों में  अच्छी मात्रा में पाया जाता है। १५०-२०० मिलिग्राम विटामिन ब६ लेते रहना अत्यंत हितकारी है।

५)  मानसिक तनाव और  शारिरिक अति श्रम रोगी के लिये नुकसान देह है। इनसे बचना जरूरी है।

6)  मिर्गी रोगी को २५० ग्राम बकरी के दूध में ५० ग्राम मेंहदे के पत्तों का रस मिलाकर नित्य प्रात: दो सप्ताह तक पीने से दौरे बंद हो जाते हैं। जरूर आलमाएं।

7)  रोजाना तुलसी के २० पत्ते चबाकर खाने से रोग की गंभीरता में गिरावट देखी जाती है।

8) पेठा मिर्गी की सर्वश्रेष्ठ घरेलू चिकित्सा में से  एक है। इसमें पाये जाने वाले  पौषक तत्वों से मस्तिष्क के नाडी-रसायन संतुलित हो जाते हैं जिससे मिर्गी रोग की गंभीरता में गिरावट आ जाती है। पेठे की सब्जी बनाई जाती है लेकिन इसका जूस नियमित पीने से ज्यादा लाभ मिलता है। स्वाद सुधारने के लिये रस में शकर और मुलहटी का पावडर भी मिलाया जा सकता है।

९)  १०० मिलि दूध में इतना ही पानी मिलाकर उबालें  दूध में लहसुन की ४ कुली चाकू से बारीक काटक्रर डालें ।यह मिश्रण रात को सोते वक्त पीयें कुछ ही  रोज में फ़ायदा नजर आने लगेगा।

१०) गाय के दूध से बनाया हुआ मक्खन मिर्गी में फ़ायदा पहुंचाने वाला उपाय है। दस ग्राम नित्य खाएं।

११) होम्योपैथी की औषधियां मिर्गी में हितकारी सिद्ध हुई हैं।कुछ होम्योपैथिक औषधियां  है-- क्युप्रम,आर्टीमेसिया,साईलीशिया,एब्सिन्थियम,हायोसायमस,एगेरिकस,स्ट्रामोनियम,कास्टिकम,साईक्युटा विरोसा,ईथुजा.    इन दवाओं का  लक्छण के मुताबिक उपयोग करने से मिर्गी से मुक्ति पाई जा सकती है।

१२)    निम्न मंत्र का विधिपूर्वक उच्चारण करने से मिर्गी रोग नष्ट होने की बात मंत्र चिकित्सा सिस्टम में उल्लेखित है।यह मंत्र १०,००० बार जपने से सिद्ध होता है। मंत्र शक्ति में विश्वास रखने वाले यह उपाय अवश्य आजमाएं।
"ओम हाल हल मंडिये पुडिये श्री रामजी
फ़ूंके वायु ,सुखे,सुख होई,ओम ठाह ठाह स्वाहा".

3 comments:

  1. यह लेख मूल रूप से डा.दयाराम आलोक का है और यहां कापी पेस्ट कर चोरी से लिया गया है।

    ReplyDelete
  2. plese tell me kya mirgi rog se sthai elaj h

    ReplyDelete
  3. बबलू उपाध्याय कोई लेखक या चिकित्सक नहीं है | इसका काम मेरे (डॉ॰द्याराम आलोक ) के लेखों की चोरी करना और अपने ब्लॉग पर कापी पेस्ट करना है| कुछ तो शर्म करो !

    ReplyDelete